एक महिला ने डॉक्टर को रास्ते में रोककर कहा- मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि इस सामने वाले मकान में रहने वाले सेठजी के इकलौते बच्चे के इलाज के लिए आपको काफी बड़ी फीस मिली होगी।

जी हां, डॉक्टर ने जवाब दिया।

तो फीस के आधे रुपए मुझे देने की कृपा करें। मेरे बेटे ने ही उसके बेटे को चोट पहुंचाई थी।

0 Comments:

Share |