आधी रात को डॉक्टर साहब के घर पर फोन की घंटी बजी। फोन करने वाला काफी घबराया हुआ था। उसने कहा- डॉक्टर, प्लीज जल्दी आ जाइए। मेरे पत्नी को बहुत दर्द हो रहा है। मुझे यकीन है कि यह अपेन्डिक्स का दर्द है।

डॉक्टर ने उसे समझाया- घबराने की कोई बात नहीं है, मैं कल सुबह आऊंगा।

व्यक्ति ने विरोध किया- लेकिन डॉक्टर, मेरी पत्नी की हालत बहुत खराब है।

डॉक्टर ने जवाब दिया- मैंने दो साल पहले ही तो तुम्हारी पत्नी का अपेन्डिक्स का ऑपरेशन किया था, उसे दोबारा यह तकलीफ नहीं हो सकती।

व्यक्ति, विरोध के स्वर में- आपकी बात ठीक है डॉक्टर, लेकिन यह मेरे दूसरी पत्नी है!

0 Comments:

Share |